फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जेई की गोली मारकर हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Apr 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पिल्लूखेड़ा रोड पर बने रॉयल ढाबे पर भंभेवा निवासी राहुल की हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान लुदाना निवासी आशीष और सोनीपत जिला के गांव निजामपुर निवासी साहिल के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां दोनों को जिला जेल भेज दिया है। छह अप्रैल को भंभेवा निवासी रवि कुमार ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके ताऊ के लड़के अशोक ने पिल्लूखेड़ा रोड पर भंभेवा में रॉयल ढाबा के नाम से ढाबा किया हुआ है। उसका भाई राहुल छह अप्रैल की रात ढाबे पर चाय पीने के लिए गया था। जहां पर निजामपुर निवासी साहिल, लुदाना निवासी आशीष, साहिल उर्फ कुलदीप लुदाना और लिजवाना निवासी कुलदीप अन्य लडक़ा ढाबे पर आए और उन्होंने रंजिशन राहुल को कमरे से बाहर निकाल कर उस पर ईंटों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी, जिसको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जींद लाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने निजामपुर निवासी साहिल, लुदाना निवासी आशीष, साहिल उर्फ कुलदीप लुदाना और लिजवाना निवासी कुलदीप को नामजद कर एक-दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -रविंद्र, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें