फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रेस्टोरेंट पर फायरिंग कर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Dec 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना (फतेहाबाद)। शहर के इटालियन मास्टर बी-13 रेस्टोरेंट पर होटल पर फायरिंग करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में शहर पुलिस ने सीआईए टोहाना के सहयोग से कृष्ण बॉक्सर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल को बरामद किया है। वहीं, पुलिस वारदात में अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान जींद के गांव बिधराना निवासी राहुल व गीता कॉलोनी निवासी कमल के तौर पर हुई है। डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि एएसआई मलकीत सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी की हुई थी, जहां पुलिस ने दोनों आरोपियों को वारदात में प्रयोग किए मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जींद के रहने वाले गांव राजपुरा भैण निवासी विकास, कृष्ण बॉक्सर व उसकी गैंग के साथ मिलकर योजना के अनुसार वारदात को अंजाम दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी ताकि गैंग के लोगों पर कार्रवाई करते हुए असलहा बरामद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें