फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चोरी के शक में युवक पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Sep 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डिडवाड़ा गांव से सिलिंडर चोरी करने के शक में युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने के आरोप में सफीदों सदर थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

डिडवाड़ा निवासी अंकित ने बताया कि गांव के ही संदीप उर्फ सप्टर की शराब ठेके के पास अंडे की दुकान है। 24 अगस्त को संदीप की दुकान से सिलिंडर चोरी हो गया था। उस दिन वह मतलोडा कंपनी में था। वह कंपनी की छुट्टी होने पर गांव भुसलाना पहुंचा, तो उसने गांव के ही भुल्लन को बुलाया, ताकि वह बाइक पर उसे गांव ले जा सके। भुल्लन ने उसको बताया कि संदीप के होटल से उसका गैस सिलिंडर चोरी हुआ है। इस चोरी के आरोप में वह उन दोनों पर ही शक जाहिर कर रहे हैं। जब वह बाइक पर संदीप की दुकान के पास पहुंचे तो उन्होंने दुकान के पास रोक लिया और कहा कि तुम दोनों ने ही गैस सिलिंडर चोरी किया है। उन्होंने बताया कि वह ड्यूटी से अभी आया है। इसके बावजूद भी संदीप, बलिंद्र व अनुज ने उसके साथ लाठी-डंडे व पाइप से पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में सदर थाना सफीदों पुलिस ने बलिंद व संदीप उर्फ सप्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें