फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को जेल भेजा

Sun, 22 Sep 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी रधाना गांव निवासी मंगल को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि था 7 जून को मंगल ने उनकी 13 वर्षीय बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। इसके बाद भी आरोपी ने उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। बाद में उसकी बेटी की तबीयत बिगड़ने पर वह उसे अस्पताल लेकर गई तो वह गर्भवती मिली। बेटी ने बताया कि मंगल ने उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया। महिला थाना की एएसआई रीना ने बताया कि मंगल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें