फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वोट डालने को लेकर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Sep 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव में चुनाव में वोट डालने को लेकर बीयर की खाली बोतल से वार कर दो युवकों को घायल करने के दो आरोपियों को जुलाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव निवासी विक्की ने 25 सितंबर को जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 सितंबर रात के समय बुढ़ाखेड़ा गांव निवासी मोहित उर्फ मोनी व सचिन उनके घर आए और चुनाव में वोट डालने के लिए पूछा। जब उसने कहा कि वह भाजपा को वोट देगा तो आरोपियों ने उस पर बीयर की बोतल से वार कर दिया। इसमें वह और उनके घर पर किराये पर रह रहा चरखी दादरी जिले के भांडवा गांव निवासी मनदीप घायल हो गए। जुलाना थाना पुलिस ने विक्की की शिकायत पर मोहित उर्फ मोनी तथा सचिन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें