पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी। विज्ञप्ति।
- फोटो : Jind
सीआईए स्टाफ टीम नरवाना ने दो लोगों को पांच किलोग्राम गांजा समेत काबू किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीआईए इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस हिसार रोड नरवाना पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि टोहाना निवासी भीम सिंह तथा अमन नरवाना में गांजा बेचने के लिए आ रहे हैं। वह दोनों बस स्टैंड नरवाना पर इस समय खड़े हैं। सूचना मिलने के बाद टीम ने तुरंत बस स्टैंड पर दबिश दी तो दोनों आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पुलिस ने तुरंत उन्हें काबू कर लिया। जब दोनों की तलाश ली तो भीम सिंह के कब्जे से पुलिस को दो किलोग्राम तथा अमन के कब्जे से तीन किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।