फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अवैध पिस्तौल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला पुलिस ने अलग-अलग जगह से जुलाना निवासी मनीष और दर्शन लाल उर्फ गांधी को काबू कर उनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल बरामद किए हैं। जुलाना थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए जींद इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि मनीष अवैध पिस्तौल लेकर लाखन माजरा रोड पर एक होटल के पास घूम रहा है। पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और हुलिया अनुसार युवक को काबू कर लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 32 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। उसे खोलकर देखा तो दो कारतूस लोड मिले।
दूसरे मामले में मंगलवार को एनएच-152 डी पुल के नीचे एक युवक पुलिस गाड़ी को देखकर भागने लगा। शक के आधार पर युवक को काबू किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 32 बोर का अवैध पिस्तौल मिला जिसको चैक किया तो उसमें दो कारतूस लोड मिले। जुलाना थाना पुलिस ने इन दोनों मामलों में आर्म्स एक्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें