फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 21.13 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 15जेएनडी02-पुलिस गिरफ्त में हेरोइन के साथ पकड़े गए दो आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद।सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 21.13 ग्राम हेरोइन के साथ बाइक सवार खेड़ा कॉलोनी सफीदों निवासी कृष्ण उर्फ जगीरा और आकाश को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ शहर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ प्रभारी उपनिरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि सोमवार शाम को उनकी टीम बाईपास रामपुरा रोड सफीदों के नजदीक नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सफीदों बस अड्डे की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने सड़क किनारे सफेद पॉलिथीन फेंककर भागने का प्रयास किया।
टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान कृष्ण उर्फ जगीरा और आकाश के रूप में बताई। पुलिस ने पॉलिथीन की तलाशी ली तो उसमें से 21.13 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें