फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फर्जी निवेश स्कीम से 27 लाख से ज्यादा की ठगी, दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। साइबर थाना पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन निवेश और स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के इंदौर के गांधीनगर निवासी कृष्णा गौड़ और भिवानी के खरक कलां निवासी हिमांशु के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों दनौदा खुर्द निवासी सुमित ने एफआईआर में बताया था कि वह इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन के संपर्क में आया। उसे व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया जहां अज्ञात लोगों ने खुद को सेबी रजिस्टर्ड विशेषज्ञ बताकर स्टॉक मार्केट में निवेश के जरिए कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया।
इसके बाद सुमित ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 16 लाख 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भिवानी के खरक कलां निवासी आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर उसके पास से 15 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में 26 अक्तूबर 2025 को अर्बन एस्टेट निवासी गौरव ने एफआईआर में बताया था कि उसके टेलीग्राम अकाउंट पर एक मैसेज आया। इसके बाद उससे गूगल मैप रिव्यू टास्क पूरे करवाए गए। बाद में उसे ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा दिया गया। आरोप है कि अलग-अलग टेलीग्राम अकाउंट के जरिए उससे विभिन्न बैंक खातों में 10.87 लाख रुपये डलवा लिए गए।
विज्ञापन

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मध्यप्रदेश के इंदौर के गांधीनगर निवासी कृष्णा गौड़ को गिरफ्तार कर उसके पास से कमीशन के 15 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें