फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नशा तस्करी के मामले में दो आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जयबीर सिंह की अदालत में नशा तस्करी के मामले में हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू, गांव कंडा निवासी बलजीत राणा उर्फ विशु और चंद्रशेखर को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है।
विज्ञापन

अदालत में चले अभियोजन के अनुसार 15 नवंबर 2018 को पुलिस को सूचना मिली थी कि पानीपत मार्ग पर बुटाना ब्रांच नहर पुल के पास दो युवक चरस लेकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बलजीत राणा उर्फ विशु निवासी कंडा, कुल्लू और चंद्रशेखर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों से 550 ग्राम चरस बरामद हुई थी। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सबूत एकत्रित कर अदालत में पेश किए लेकिन अदालत ने सबूतों के अभाव में दोनों आरोपियों को बरी कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें