फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तुषार ने खंडस्तरीय शॉट पुट प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

Thu, 07 Aug 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी41-मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
जुलाना। खंडस्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन शामलो कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजन हुआ। इसमें अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग में दौड़ व शॉट पुट प्रतियोगिता में वरदे देवी कॉस्मो पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्राह्मणवास के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर और रजत मेडल अपने नाम किए।
विज्ञापन

19 आयु वर्ग में जसिका ने 400 मीटर और 200 मीटर व लंबी कूद में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। तुषार ने शॉट पुट में गोल्ड मेडल व मीनाक्षी ने 200 मीटर में सिल्वर व लंबी कूद में कांस्य पदक प्राप्त किया। 14 वर्ष आयु वर्ग में दीप्ति ने 100 मीटर में सिल्वर व 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया।
हार्दिक ने 100 व 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रिंसिपल सतीश कुमार ने कहा कि खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। वे स्वस्थ रहते हैं। उनके अंदर सहयोग अनुशासन व नेतृत्व की भावना का विकास होता है। इस अवसर पर उप प्राचार्य सत्यवान चहल, डीपीई सुरेंद्र देशराज, कृष्ण, शास्त्री सरोज शांति और मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें