फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डूमरखा के खेतों में 9 जगह से ट्यूबवेल की केबल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। डूमरखा कलां के खेतों से ट्यूबवेल की केबल चोरी करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। डूमरखा कलां निवासी उदयवीर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके खेत से दो ट्यूबवेल की 300 फीट केबल, सुरेश के खेत से 110 फीट, सूरजमल के खेत से 100 फीट, कृष्ण कुमार के खेत से 190 फीट, रणबीर के खेत से 100 फीट, राजा के खेत से 95 फीट, रतीराम के खेत से 90 फीट, भीरा के खेत से 150 फीट और रामफल के खेत से करीब 150 फीट केबल अज्ञात लोग चोरी कर ले गए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें