फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म पालन से ही मिलता है सच्चा सुख और उन्नति : आचार्य वरुण देव

Mon, 11 May 2026 04:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी33: वैदिक सत्संग समारोह के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
जींद। आर्य जगत के वेदज्ञ विद्वान एवं ओजस्वी वक्ता आचार्य वरुण देव ने कहा कि धर्म का पालन करने से ही मनुष्य उन्नति, सच्चा सुख और पुण्य प्राप्त कर सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को धर्म के वास्तविक स्वरूप को समझकर जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने यह बात आर्य समाज रामनगर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वैदिक सत्संग समारोह के अंतिम दिन श्रद्धालुओं को कही। उन्होंने कहा कि धर्म से दूर होने पर मनुष्य का जीवन दुखों से घिर जाता है और उसका पतन शुरू हो जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य वरुण देव के ब्रह्मत्व में वैदिक यज्ञ से हुआ जिसमें सुधीर आर्य सपत्नीक यजमान बने। कार्यक्रम का संचालन यज्ञवीर आर्य ने किया। समापन शांतिपाठ और जयघोष के साथ हुआ। बाद में प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें