17जेएनडी28-जींद रोड पर सडक़ किनारे पलटा हुआ ट्रक। संवाद
सफीदों। जींद रोड पर गांव रत्ताखेड़ा मोड़ के पास शनिवार को संतुलन बिगड़ने से एक ट्रक पलट गया। ट्रक पेड़ और बिजली के खंभे को गिराते हुए गोदाम की दीवार में जा घुसा। इससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। गोदाम के मजदूरों को जब हादसे की आवाज सुनाई दी तो वह तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक में फंसे ड्राइवर को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और मामले की सूचना बिजली निगम व एंबुलेंस को दी।
घायल ट्रक ड्राइवर राजस्थान के चूरू जिला के गांव डाणा निवासी मोनू ने बताया कि वह पानीपत से ट्रक में कोयला भरकर राजस्थान जा रहा था। जैसे ही वह सफीदों बाईपास से कुछ दूरी पर पहुंचा तो किसी ट्रैक्टर-ट्रॉली वाले ने उसे ओवरटेक किया। उसे बचाने में संतुलन बिगड़ गया इससे ट्रक पेड़ से जा टकराया।
17जेएनडी28-जींद रोड पर सडक़ किनारे पलटा हुआ ट्रक। संवाद
17जेएनडी28-जींद रोड पर सडक़ किनारे पलटा हुआ ट्रक। संवाद
17जेएनडी28-जींद रोड पर सडक़ किनारे पलटा हुआ ट्रक। संवाद