जींद। गोहाना रोड पर महिला कॉलेज के सामने कुछ युवकों की झड़प हो गई। इसमें एक युवक को तेजधार हथियार से वार कर घायल कर दिया। घायल को राहगीरों व उसके साथियों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
भटनागर कॉलोनी निवासी अंकित गोहाना रोड पर अपने दोस्तों के साथ जा रहा था। इस दौरान वहां पर कुछ और युवक आ गए। किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। किसी ने अंकित की पीठ में तेजधार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है। घायल को रोहतक इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस घायल के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।