फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 72770 किलोग्राम मक्के से भरा ट्रक किया गायब

Fri, 28 Jun 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गांव नगूरां में मक्के से भरा ट्रक गायब करने पर अलेवा थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिहार के पूर्णिया निवासी सुरेश कुमार ने अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बिहार से 72770 किलोग्राम मक्का ट्रक में भरकर गांव नगूरां के फीड मिल में भेजा था। जहां पर मक्का की गुणवत्ता कम होने के चलते माल को वापस भेज दिया गया, लेकिन ट्रक मालिक सुभाष व चालक पवन कुमार मक्के को वापस पहुंचाने के बजाय रास्ते में ही गायब कर दिया। जब उनके फोन पर संपर्क किया तो वह बंद आ रहा था। इस बारे में वह पूछताछ करने के लिए आरोपियों के भी घर गए, लेकिन परिजनों ने उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उसने आरोप लगाया कि सुभाष व चालक पवन ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें