02जेएनडी28-एवीटीएम से टिकट लेते हुए यात्री। संवाद
नरवाना। रेलवे स्टेशन पर कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद बंद पड़ी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एवीटीएम) शुरू कर दी गई है। मशीन के पुन: संचालन से यात्रियों की टिकट लेने में आ रही परेशानी खत्म हो गई है।
रेलवे कर्मचारियों ने पहले मशीन को टिकट काउंटर वाले ऑफिस के अंदर बंद कर दिया था। इसके बाद टिकट लेने के लिए कतारों में इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब इसे दोबारा पहले वाले स्थान यानी टिकट काउंटर पर खुली जगह में स्थापित कर दिया गया है।
यात्री सुलेख, सोमवीर, मनीष का कहना था कि मशीन के संचालन से टिकट लेना बेहद आसान और तेज हो गया है। रोजाना सफर करने वाले यात्री, विद्यार्थी व नौकरी पेशा लोग अब कुछ ही सेकंड में टिकट लेकर आगे बढ़ जाते हैं।
पहले मशीन बंद हो जाने से टिकट काउंटर पर 10–15 मिनट तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता था। अब मशीन प्रति मिनट कई टिकट निकाल रही है।