फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पति के अवैध संबंधों से परेशान महिला ने जहर निगलकर दी जान

Sun, 02 Nov 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जुलाना क्षेत्र के गांव किलाजफरगढ़ में एक महिला ने पति के अवैध संबंधों से तंग आकर जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने उसके पति और अन्य महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर नरवाना के प्रेमनगर निवासी बलवान ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उसकी बहन गीता की शादी करीब 15 साल पहले किलाजफरगढ़ निवासी मनजीत के साथ हुई थी। शादी के बाद से गीता के पास 13 वर्षीय लड़की और 11 वर्षीय लड़का है।
गीता के भाई ने आरोप लगाया कि करीब तीन साल से मनजीत के गांव की ही एक महिला के साथ अवैध संबंध है जिससे उसकी बहन परेशान रहती थी। उन्होंने मनजीत को कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन

30 अक्तूबर को गीता ने उसे फोन पर बताया कि मनजीत ने उसकी काफी बेइज्जती की है जिससे वह परेशान है। गीता ने इसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। गीता को पीजीआई रोहतक ले जाया गया जहां गीता की मौत हो गई। जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि मृतका के पति मनजीत और अन्य महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें