फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आर्थिक तंगी से परेशान हो जहर खाकर दी जान

Sun, 10 Sep 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। ओम नगर में शनिवार रात आर्थिक तंगी से परेशान एक 44 वर्षीय व्यक्ति रमेश ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार मृतक मजदूरी करता था। काम भी नहीं मिल रहा था, शहर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक रमेश की पत्नी सीतो देवी ने बताया कि उसके पति कुई खुदाई का कार्य करता था। काम काफी कम रह गया था। फिर दिहाड़ी के लिए निकलता था तो वहां भी कभी काम मिल जाता था तो कभी नहीं। उन्हें दो टाइम के खाने में भी दिक्कत हो रही थी। उन्होंने 20 हजार रुपये का लोन भी लिया हुआ था। इसकी किश्त भी नहीं चुकाई जा रही थी। इस कारण उसका पति रमेश काफी परेशान रहता था। उसी परेशानी के चलते उसके पति ने यह कदम उठाया है। रहने के लिए उनके पास 30 गज का मकान है। उनकी एक बेटी है। जो पहले पति से है, उसकी शादी हो चुकी है। रमेश से लगभग दस साल पहले उसकी शादी हुई थी। शहर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें