रोहतक। सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ का त्रिवार्षिक जिला सम्मेलन 22 सितंबर को होगा। सम्मेलन में सभी ब्लाॅक से डेलीगेट, ऑब्जर्वर व वाॅलंटियर भाग लेंगे। जिला प्रधान रामप्यारा हुड्डा ने बताया कि जिला सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिला सम्मेलन में केंद्रीय कमेटी के सदस्य व एसकेएस जिला कमेटी सदस्य भी हिस्सा लेंगे। सचिव राजेश खरकड़ा ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कर्मबीर सिवाच, सचिव मंजीत पांचाल, हेमसा उपमहासचिव विजय लांबा सम्मेलन में पर्यवेक्षक के रूप में शिरकत करेंगे।
आगामी आंदोलन पर विस्तृत चर्चा करने के लिए मुख्य वक्ता के तौर पर महासचिव हितेंद्र सिहाग भाग लेंगे। जिला सम्मेलन में सचिव की ओर से जारी सांगठनिक रिपोर्ट व वित्त सचिव की रिपोर्ट पर भी चर्चा की जाएगी व 3 वर्षों के लिए सांगठनिक कमेटी का गठन किया जाएगा। संवाद