फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुण्यतिथि पर पूर्व जनस्वास्थ्य मंत्री को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
24जेएनडी12: पूर्व जनस्वास्थ्य मंत्री सत्यनारायण लाठर की प्रतिमा को पुष्पार्पित करते लोग। स्रोत
विज्ञापन
जुलाना। पूर्व जनस्वास्थ्य मंत्री सत्यनारायण लाठर की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर जुलाना क्षेत्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया। नागरिकों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत हवन-यज्ञ के साथ की गई।
विज्ञापन

पूर्व जनस्वास्थ्य मंत्री सत्यनारायण लाठर के पोते एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मोहित लाठर ने कहा कि उनके दादा सत्यनारायण लाठर का 24 दिसंबर 2018 को एक सड़क हादसे में असामयिक निधन हो गया था। उन्होंने कहा कि सत्यनारायण लाठर एक सरल, सहज और जनसेवा को समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। उनका पूरा जीवन जनता की भलाई और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहा।
इस मौके पर पूर्व वाइस चेयरमैन शमशेर लाठर , पूर्व सरपंच शमशेर दलाल , राज सिंह मोर , पूर्व पार्षद रणबीर जांगड़ा , राजबीर शर्मा , रामानंद पंडित , अजमेर नंबरदार, शमशेर राजगढ़ , सुमेर नंबरदार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें