जींद। डाॅ. बीआर आंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी ने हरियाणा शहीदी दिवस पर शहीद स्मारक पार्क में पुष्प अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
सोसाइटी के कोषाध्यक्ष धर्मपाल सिंह सिंहमार ने कहा कि भारत को आजाद कराने में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव सिंह जैसे बहुत से देशभक्तों ने हंसते-हंसते अपनी जान कुर्बान कर दी थी। हरियाणा से भी राव तुलाराम ने देश के लिए अपना बलिदान दिया था, इसलिए आज के दिन हरियाणा शहीदी दिवस मनाया जाता है।
हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान सतपाल पातलान ने कहा कि देशभक्तों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक दलबीर अल्याहान ने कहा कि हमें जाति, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर देश व समाजहित में काम करना चाहिए। इस अवसर पर महेंद्रपाल बीबियान्न, सतीश काजल, राजेश राठी, दलबीर अल्याहान, सतपाल, धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।