15जेएनडी16-कैप्टन शहीद पवन कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए प्रो. लवलीन मोहन। स्रोत विवि
जींद। कैप्टन पवन कुमार के जन्मदिवस और आर्मी दिवस के उपलक्ष्य में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित किए गए। कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने शहीद कैप्टन पवन कुमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने बताया कि कैप्टन पवन कुमार भारतीय सेना के एक वीर अधिकारी थे, जो 2016 में जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उनका जन्म 15 जनवरी 1993 को जींद के बधाना गांव में हुआ था। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के छात्र थे और 10वीं पैरा (स्पेशल फोर्सेज) में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पवन कुमार ने अपने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा से देशवासियों के दिलों में अपनी अमिट छवि बनाई। उनकी बहादुरी के लिए उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।