फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रेन की चपेट में आई महिला किसान को दातासिंह वाला बॉर्डर पर दी श्रद्धांजलि

Fri, 10 May 2024 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी21-दातासिंह वाला बॉर्डर पर मृतका को श्रद्धांजलि देते किसान। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। धरौदी रेलवे स्टेशन पर उतरते समय ट्रेन की चपेट में आई मृतका 63 वर्षीय महिला किसान सुखमंदर कौर का वीरवार को राजकीय रेलवे पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद मृतका को भाकियू झंडा ओढ़ाकर उसे दातासिंह वाला बॉर्डर ले जाया गया, जहां किसानों द्वारा उसे श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद सुखमंदर कौर के शव का अंतिम संस्कार के लिए गांव कलेर केटर फरीदकोट (पंजाब) ले गए। सुखमंदर कौरर की अंतिम यात्रा में काफी किसान शामिल हुए। वहीं इस हादसेे में घायल महिला सिमरनजीत को उपचार देकर छुट्टी दे दी थी।
विज्ञापन


ट्रेन की चपेट में आने के कारण हुई मौत के मामले में वीरवार को मृतका का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा दिया था। उसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों को शव सौंप दिया था। मृतका सुखमंदर कौर फरीदकोट (पंजाब) गांव कलेर केटर की रहने वाली थीं। -विनोद कुमार, प्रभारी, जीआरपी जींद

09जेएनडी21-दातासिंह वाला बॉर्डर पर मृतका को श्रद्धांजलि देते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें