फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला बास्केटबॉल टीम के चयन के लिए 24 नवंबर को होंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से पुरुष एवं महिला वर्ग की सीनियर जिला बास्केटबॉल टीम के चयन के लिए 24 नवंबर को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल छोटूराम किसान कॉलेज जींद में होंगे। महिला वर्ग के खिलाड़ियों का चयन सुबह 10 बजे और पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल सुबह 11 बजे लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के प्रधान डॉ. राजपाल ढांडा ने बताया कि ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को 4 से 6 दिसंबर तक हिसार के चौधरीवास स्थित हिंदू पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाली 58वीं हरियाणा स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचना होगा।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के लिए जींद जिले में नौकरी करने वाले कर्मचारी, जिले में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी और जिले के स्थायी निवासी ही पात्र होंगे। सभी इच्छुक खिलाड़ियों को 100 रुपये ट्रायल फीस जमा करवानी होगी। इसके साथ आधार कार्ड और अपनी पात्रता से संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत करने अनिवार्य होंगे। कर्मचारी, विद्यार्थी और स्थायी निवासी होने का प्रमाण साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें