फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खेल महाकुंभ के लिए जींद में होंगे 21 खेलों के ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। खेल महाकुंभ में दमखम दिखाने का खिलाड़ियों को मौका मिलने जा रहा है। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ-2026 के तहत जिले में 21 खेलों के लिए 9 से 15 अक्तूबर तक अलग-अलग स्थानों पर ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। पुरुष और महिला खिलाड़ियों की ओपन कैटेगरी में होने वाले इन ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर जिलास्तरीय खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी रामपाल ने बताया कि रोइंग के ट्रायल नौ और 10 अक्तूबर को छोटूराम स्पोर्ट्स क्लब, हैबतपुर में होंगे। बॉक्सिंग के ट्रायल 10 अक्तूबर को नवदीप स्टेडियम नरवाना में होंगे। इसके बाद 12 अक्तूबर को तीरंदाजी के ट्रायल एकलव्य स्टेडियम जींद, एथलेटिक्स के नवदीप स्टेडियम नरवाना, कैनोइंग के गांव पिंडारा, फुटबॉल के अर्जुन स्टेडियम जींद, तैराकी के गांव रामराय, कुश्ती के अर्जुन स्टेडियम जींद, वॉलीबॉल के अर्जुन स्टेडियम और वुशु के नवदीप स्टेडियम नरवाना में होंगे।
13 अक्तूबर को साइकलिंग के ट्रायल राजकीय मिडिल सीनियर सेकेंडरी स्कूल किशनपुरा, भारोत्तोलन के द्रोणाचार्य द जिम, रामराय रोड सफीदों और ताइक्वांडो के अर्जुन स्टेडियम जींद में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अक्तूबर को बास्केटबॉल के ट्रायल तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल भंभेवा, जूडो के एकलव्य स्टेडियम जींद, कबड्डी के अर्जुन स्टेडियम जींद में होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें