फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निजी अस्पतालों में मिलने लगा आयुष्मान कार्ड पर उपचार

Thu, 21 Mar 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी14 : आयुष्मान कार्ड के पैनल पर निजी अस्पताल का फोटो। संवाद
विज्ञापन
जींद। सरकार से वार्ता व लिखित में आश्वासन मिलने पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने बुधवार से आयुष्मान और चिरायु कार्ड वालों के ऑपरेशन व अन्य चिकित्सा सुविधाओं को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। पिछले 5 दिन से ऑपरेशन नहीं होने के चलते कार्डधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यह कार्डधारक कभी नागरिक अस्पताल तो कभी निजी अस्पताल के चक्कर काट रहे थे। चार दिन में ही 250 से अधिक मरीजों के ऑपरेशन रुक गए थे। अब इनको राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

जींद में कुल 11 सरकारी और 18 निजी अस्पताल आयुष्मान पैनल पर हैं। इन निजी अस्पतालों में प्रतिदिन लगभग 80 ऑपरेशन व अन्य ओपीडी होती है। जिले में दो लाख लोगों के आयुष्मान व चिरायु कार्ड बने हुए हैं। सरकार पर करोड़ों रुपये का बिल बकाया होने की वजह से निजी अस्पतालों ने 15 मार्च को उपचार देने से हाथ खड़े कर दिए थे। जींद में निजी अस्पतालों के सरकार पर 6 करोड़ के करीब बिल बकाया था। आईएमए प्रधान डाॅ. मनोज ने बताया कि सरकार को निजी अस्पतालों को हरियाणा में लगभग 300 करोड़ रुपये बकाया है। जींद के अस्पतालों का लगभग छह करोड़ है, जिसका पांच महीने से भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान समय पर नहीं मिल पाने के चलते निजी अस्पतालों पर भी आर्थिक संकट आ गया है। अब सरकार व स्वास्थ्य अधिकारियों ने आईएमए प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर लिखित में आश्वासन दिया है कि जल्द ही भुगतान प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आमजन के हित को देखते हुए आईएमए ने बुधवार से आयुष्मान व चिरायु कार्डधारकों के ऑपरेशन करने शुरू कर दिए हैं।
आईएमए की मांग
आईएमए प्रधान डाॅ. मनोज ने बताया कि छह साल से मरीजों के इलाज का रेट भी सरकार ने बढ़ाया नहीं है। महंगाई के कारण इलाज का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है, इसलिए रेट बढ़ाने की मांग है। चिरायु कार्ड जिन लोगों का बनाया जा रहा वह आर्थिक रूप से अपेक्षाकृत मजबूत हैं। ऐसे में उनके इलाज का खर्च ज्यादा देना चाहिए। क्योंकि आखिर सरकार भी तो उन मरीजों का कार्ड बनाने के पैसे ले रही है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों ने आयुष्मान व चिरायु कार्ड के पात्र लोगों के ऑपरेशन नहीं किए जाने के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया था। सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान व चिरायु कार्ड धारकों के ऑपरेशन किए गए हैं। अब पैनल के निजी अस्पतालों में भी ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। ऐसे में कार्डधारक पहले की तरह ही आयुष्मान पैनल अस्पतालों में ऑपरेशन करवा सकते हैं। -डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन।

20जेएनडी14 : आयुष्मान कार्ड के पैनल पर निजी अस्पताल का फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें