फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जान से मारने की नियत से हमला करने का आरोपी काबू

Thu, 21 Mar 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी22: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस।
विज्ञापन
जींद। फुलिया कलां गांव निवासी व्यक्ति का रास्ता रोककर हत्या करने का प्रयास करने के आरोपी को शहर थाना नरवाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान फुलिया कलां निवासी आजाद के रूप में हुई है। पुुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश पर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


30 सितंबर 2023 को शहर थाना नरवाना को सूचना मिली थी कि फुलिया कलां निवासी सुरेश को लड़ाई झगड़े में चोटें लगी हैं। उसे नरवाना नागरिक अस्पताल से अग्रोहा रेफर किया गया है। पुलिस ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में घायल के बयान दर्ज कर व चिकित्सकों से मिली रिपोर्ट के आधार पर गुरमीत समेत उसके परिवार के 20 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास में मामला दर्ज किया था। पुलिस को दिए बयान में सुरेश ने बताया था कि उसके परिवार व गुरमीत उर्फ काला और सेवा के परिवार के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान उसके परिवार के राजेंद्र व कृपाल को चोटें लगी थीं। वह दोनों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना लेकर आया था। जब वह अस्पताल से घर जा रहे थे तो पुराना बस अड्डा गांधी चौक नरवाना पर 20 लोगों ने उन पर गंडासी, रॉड व हॉकी से हमला कर दिया था। जिसमें उसको गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आजाद को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

20जेएनडी22: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें