प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्ण पवार मंगलवार दोपहर को बस स्टैंड से जम्मू कटड़ा के लिए रोडवेज की बस को रवाना करेंगे। यह बस सेवा पिछले कुछ समय से बंद पड़ी है। जींद से माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए यह नवरात्रों में बड़ी सौगात है।
जींद डिपो के महाप्रबंधक राहुल जैन के अनुसार मंगलवार को परिवहन मंत्री दोपहर 12 बजे बस को हरी झंडी दिखाएंगे। अन्य दिनों में यह बस शाम पांच बजे जींद से चलेगी और सुबह छह-सात बजे कटड़ा पहुंचेगी। वहां से शाम पांच बजे चलकर अगले दिन सुबह जींद पहुंचेगी। इससे यात्रियों का एक दिन बच जाएगा।