फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कुरुक्षेत्र-पिहोवा मोड़ा पर 11 घंटे के ब्लॉक से प्रभावित रहीं ट्रेनें

Fri, 10 Jul 2026 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 10जेएनडी16-रेलवे जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
जींद। कुरुक्षेत्र और पिहोवा मोड़ के बीच नई एलिवेटेड ब्रॉडगेज रेलवे लाइन के निर्माण कार्य को लेकर शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया।
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन अधीक्षक जेएस कुंडू का कहना है कि इस दौरान मौजूदा रेलवे ट्रैक को नई एलिवेटेड लाइन से जोड़ने (कट एंड कनेक्शन) का कार्य किया गया। 11 घंटे मेगा ब्लॉक के कारण जींद-कुरुक्षेत्र ट्रैक पर चलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा, जिससे दैनिक यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। ट्रेन संख्या 54040 जींद-नरवाना-कुरुक्षेत्र पैसेंजर का संचालन कैथल स्टेशन तक ही किया गया, जबकि ट्रेन संख्या 54041 कुरुक्षेत्र-नरवाना-जींद पैसेंजर की शुरुआत कैथल स्टेशन से हुई।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 54038 जींद-नरवाना-कुरुक्षेत्र पैसेंजर को केवल पिहोवा मोड़ तक चलाया गया, जबकि ट्रेन संख्या 54037 कुरुक्षेत्र-नरवाना-जींद पैसेंजर का संचालन पिहोवा मोड़ से शुरू किया गया। हालांकि जींद से कुरुक्षेत्र रेलमार्ग पर प्रतिदिन काफी संख्या में यात्री सफर करते हैं। इनमें सरकारी और निजी संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी, व्यापारी और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी प्रमुख हैं। ऐसे में ट्रेनों के आंशिक संचालन से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। कहा कि शनिवार से जींद-कुरुक्षेत्र रूट पर सभी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें