फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू में छात्राओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Sun, 11 Jun 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में अब अंतिम वर्ष की छात्राओं को हर प्रकार की कला सिखाई जाएगी, ताकि वह विश्वविद्यालय से जाने के बाद हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित कर सकें। इसके लिए सीआरएसयू में महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के सहयोग से 14 से 26 जून तक प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इसमें छात्राओं को जीवन कला, अंग्रेजी बोलने की कला, साक्षात्कार देने की कला, प्रोजेक्ट बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर दो चरणों में लगाया जाएगा।
सीआरएसयू में प्रशिक्षण शिविर का प्रथम चरण 14 जून से 20 जून तक चलेगा। इसमें एमसीए, एमबीए, एमकॉम, एमएससी (गणित), एमएससी (भूगोल), एमए (मास कम्युनिकेशन), एमए (मनोविज्ञान) एवं पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग के विद्यार्थी भाग लेंगे। दूसरे चरण में 20 से 26 जून तक शेष विभागों के विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डायरेक्टर डॉ. अनुपम भाटिया ने बताया कि विश्वविद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ रोजगार एवं जीवन कला हेतु विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
छात्रों को भी दी जाएगी अलग से ट्रेनिंग
छात्राओं के अलावा छात्रों के लिए भी इस प्रकार का शिविर 15 जून से शुरू होगा, जोकि एक सप्ताह चलेगा। यह कार्यक्रम एक सप्ताह चलेगा। इसका पूरा खर्च विवि उठाएगा। विद्यार्थियों को इस प्रकार के प्रशिक्षण के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है तथा काफी पैसे खर्च करके दिल्ली या चंडीगढ़ में ट्रेनिंग लेनी पड़ती है। विवि में इस प्रकार की ट्रेनिंग मुफ्त दी जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स
विद्यार्थियों को अनेक प्रकार का प्रशिक्षण देने के लिए यह शिविर लगाए जा रहे हैं। जीवन में इस प्रकार के प्रशिक्षण का बहुत महत्व होता है। इसलिए इस शिविर में सभी विद्यार्थियों को भाग लेना चाहिए। नौकरी या फिर खुद का व्यवसाय चलाने के लिए यह शिविर जरूरी हैं। सीआरएसयू के खिलाड़ियों को यह प्रशिक्षण जरूर लेना चाहिए क्योंकि उनको मेडल जीतने के बाद मंच पर बोलना होता है। मीडिया अनेक सवाल उनसे पूछता है, इसलिए इसमें पारंगत हासिल करना भी जरूरी है। -डॉ. रणपाल सिंह, कुलपति, सीआरएसयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें