फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लगाया प्रशिक्षण शिविर

विज्ञापन
21जेएनडी20: प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेते स्वास्थ्य अधिकारी व एएनएम। संवाद
विज्ञापन
अलेवा। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत अलेवा सीएचसी में एएनएम को पीयर एजुकेटर के तहत प्रशिक्षण देने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दूसरे दिन की अध्यक्षता जिला किशोर अधिकारी पुष्पा जागलान ने की, जबकि मुख्य ट्रेनर सीएचओ अन्नु ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में ट्रेनर अन्नु द्वारा एएनएम को 10 वर्ष से लेकर 19 वर्ष के किशोर किशोरियों को जागरूक करने के लिए पियर एजुकेटर प्रोग्राम के तहत जानकारी दी गई। इसमें मुख्य तौर पर पोषण, नशा, मानसिक स्वास्थ्य, गैर संचारी बीमारियां, प्रजनन स्वास्थ्य जैसे विषय पर सीएचसी के अंर्तगत लगने वाले गांवों के उप स्वास्थ्य केंद्रों और पीएचसी पर कार्यरत एएनएम को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पुष्पा जागलान ने कहा कि किशोर अवस्था के युवाओं को जागरूक करने के लिए एएनएम को प्रशिक्षण देकर जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सभी एएनएम को पोषण, नशा मानसिक स्वास्थ्य, गैर संचारी बीमारियां और प्रजनन स्वास्थ्य जैसे विषय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर कम्युनिटी हेल्थ आफिसर शंकर, आइए राजेश कुमार, कम्युनिटी हेल्थ आफिसर नीतू मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें