फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रशिक्षु पटवारियों ने तीसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर किया काम

Wed, 08 Oct 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी34: काली पट्टी बांधकर विरोध जताते पटवारी। स्रोत: एसोसिएशन
विज्ञापन
जींद। पटवार भवन में सोमवार को प्रशिक्षु पटवारियों को वेतन व ट्रेनिंग पीरियड को नौकरी में जोड़े जाने की मांग को लेकर पटवारियों ने काली पट्टी बांध कर काम किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ रोष भी जताया।
विज्ञापन

द राजस्व पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान सूबे सिंह व राज्य कोषाध्यक्ष सन्नी डागर ने सोमवार को काली पट्टी लगा कर कार्य करने व नौ अक्टूबर को सांकेतिक धरना देकर निर्णय लिया गया है। अगर जल्द मांगों को लेकर नोटिफिकेशन जारी नही किया तो पटवारी व कानूनगो काली दिवाली मनाएंगे।
उन्होंने कहा कि सीएम नायब सैनी ने नवनियुक्त पटवारियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सात जनवरी को नवनियुक्त पटवारियों को प्रशिक्षण अवधि में पूरा वेतन, प्रशिक्षण अवधि को सेवा अवधि मानने, प्रशिक्षण अवधि को डेढ़ साल की बजाए एक साल करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद उसका नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं किया है। इस कारण पटवारियों की परीक्षा लेना भी संभव नही हो पा रहा है। इससे पटवारियों में गहरा रोष है। मांगे नहीं माने जाने के विरोध में छह से आठ अक्टूबर तक पटवारी व कानूनगो काम करते हुए काली पट्टी बांध कर रोष जता रहे हैं। नौ अक्टूबर को एक दिन का सांकेतिक धरना देकर डीसी कार्यालय में सीएम के नाम मांग पत्र सौंपा जाएगा। अगर फिर भी सरकार नोटिफिकेशन जारी नही करती तो प्रदेशभर के पटवारी तथा कानूनगो काली दिवाली मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें