फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रेन के गार्ड ने महिला यात्री को केबिन में बंधक बनाकर की छेड़छाड़

Mon, 23 Sep 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-जाखल पैसेंजर ट्रेन में गार्ड ने अपने केबिन में बंदकर महिला के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर धमकी दी। राजकीय रेलवे पुलिस ने गार्ड के खिलाफ विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ दिल्ली में रहती है। उसकी सास और ससुर गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहते हैं, जोकि उनका पैतृक गांव है। उनकी सास कई दिनों से बीमार हैं। 17 सितंबर की शाम को वह अपनी सास से मिलने के लिए दिल्ली-जाखल पैसेंजर ट्रेन में नांगलोई स्टेशन से सवार हुई थी। वह गार्ड के केबिन से लगती बोगी में बैठ गई। उस बोगी में दो अन्य महिलाएं भी बैठी थीं। उनको नरवाना जंक्शन पर उतरना था। रात आठ बजे जब ट्रेन नरवाना पहुंची, तो दोनों महिलाएं उतर गईं। उस दौरान गार्ड उनके पास आया और कहने लगा कि इस बोगी में वह सुरक्षित नहीं है, इसलिए उसके केबिन में बैठ जाय। जब उसने मना किया, तो वह उसे डरा-धमकाकर अपने केबिन में ले गया। जब ट्रेन नरवाना जंक्शन से चली, तो गार्ड ने दोनों खिड़कियों को बंद कर लिया और उसे कुछ कहने लगा। जब ट्रेन धरौदी स्टेशन से चली तो गार्ड दोनों दरवाजे बंद करने लगा। उसने एक दरवाजा बंद करने नहीं दिया। इस पर गार्ड उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। तभी धमतान साहिब स्टेशन आ गया। उसके विरोध करने पर उसे स्टेशन के दूसरी तरफ उतार दिया, जहां बहुत अंधेरा था। फिर वह मुश्किल से घर पहुंची। इसके बाद वह 19 सितंबर को अपने पति के पास दिल्ली पहुंची और मामले के बारे में बताया। थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि इस मामले में गार्ड के खिलाफ बंधक बनाने और छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें