फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: देवीलाल चौक स्थित अंडरपास पर आज से 16 जुलाई तक आवागमन रहेगा बंद

Wed, 09 Jul 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी27: देवीलाल चौक ​स्थित अंडरपास जिसको लीकेज के कारण एक सप्ताह के लिए बंद रखा जाएगा। संवा - फोटो : मामले की जानकारी देते बच्चों के परिजन। संवाद
विज्ञापन
जींद। जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पर रेलवे अंडरपास की लीकेज को दुरूस्त करने के लिए आज से 16 जुलाई तक यहां से आवागमन बंद किया जाएगा। इसके चलते यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी होगी। इसके निर्माण में खामियां होने के कारण इसमें लगभग तीन वर्ष में ही लीकेज की बड़ी समस्या आई है। अब रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने इसको बंद करके काम शुरू करने का निर्णय लिया है। वहीं व्यापारियों ने कहा कि अंडरपास बंद होने से उनका व्यापार ठप हो जाएगा। प्रशासन को चाहिए कि वह एक तरफ से रास्ता बंद कर दूसरी तरफ काम शुरू करवाए।
विज्ञापन

अंडरपास में पानी की लीकेज को डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने गंभीरता से लिया। इसके चलते उन्होंने रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर को इसकी जांच कर सुधार के निर्देश दिए थे। एक सप्ताह पहले हुई बरसात के दौरान रेलवे के इंजीनियरों ने यहां का दौरा कर लीकेज का पता लगाया। अब इसको ठीक करने के लिए एक सप्ताह तक इस मार्ग को बंद करने का निर्णय लिया है। कार्य के दौरान कोई हादसा न हो। इसके चलते यहां से आवागमन पूरी तरह से बंद किया जाएगा।
वाहनों के आवागमन को देखते हुए यहां से रूट डायवर्ट करके सभी वाहन चालकों को जेडी सेवन (पुराने बस स्टैंड वाले अंडरपास )से आवागमन करने के निर्देश दिए हैं। इसका निर्माण कार्य वर्ष 2020 में शुरू हुआ था। लगभग एक वर्ष में यह बनकर तैयार हुआ। इससे पहले यहां पर जाम की स्थिति रहती थी। इसके बनने से शहरवासियों को काफी राहत मिली थी।
विज्ञापन

इसके बंद होने से शहर दो हिस्सों में बंटेगा और मेन बाजार में लोगों का आवागमन कम होगा। इस रास्ते से शहर में 10 काॅलोनियों व लगभग 30 गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित होगा। हांसी रोड, भिवानी रोड व रोहतक रोड की तरफ से आने वाले सभी गांवों के लोग इसी रास्ते से शहर में प्रवेश करते थे। अब बाजार जाने के लिए दो किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ेगा और बस अड्डे पर लगी लाल बत्ती पर जाम के हालात बनेगें।
बाक्स
रेलवे अंडरपास के निर्माण पर लगभग 2.31 करोड़ रुपये की राशि खर्च करके बनाया था, ताकि शहर के लोगों को रेलवे लाइन के उस पार जाने में परेशानी न हो। इससे पहले यहां पर दिनभर जाम के हालात बने रहते थे। फाटक बंद होने पर दोनों तरफ बाजार में जाम लग जाता था।
बाक्स
व्यापारियों ने मांग की है कि एक सप्ताह तक इस अंडरपास के बंद होने से व्यापार ठप हो जाएगा। इसको पूरी तरह से बंद न करके एक लाइन चलाई जाए, ताकि उनका काम भी बंद नहीं हो। जींद विकास संगठन के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल ने प्रशासन से मांग की है कि अंडरपास को पूरी तरह बंद करने की बजाय एक तरफ का मार्ग खुला रखा जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि अंडरपास के पूर्ण बंद होने की स्थिति में यदि किसी शव यात्रा को हांसी रोड स्थित श्मशान घाट ले जाना हो, तो रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो जाएगा। जिससे परिजनों को गहरा मानसिक आघात और असुविधा होगी। मरम्मत कार्यों को फेज वाइज तरीके से किया जाए और कम से कम एक लेन खुली रखी जाए, ताकि शहरवासी बेवजह की परेशानी से बच सकें।
वर्जन
अंडरपास में बारिश के बाद पानी का रिसाव होता है। इसको बंद करने के लिए काम शुरू किया जाएगा। अगर वाहनों का आवागमन रहा तो काम भी प्रभावित होगा और हादसे का डर रहेगा। इसके चलते नौ से 16 जुलाई तक अंडरपास को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

-मोहम्मद इमरान रजा, डीसी जींद
फोटो कैप्शन
08जेएनडी27: देवीलाल चौक स्थित अंडरपास जिसको लीकेज के कारण एक सप्ताह के लिए बंद रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें