फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यातायात होगा सुगम... दबलैन व देशखेड़ा गांव में बनेंगी फिरनी

विज्ञापन
21जेएनडी03: पंचायती राज विभाग कार्यालय। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नरवाना के दबलैन व जुलाना के देशखेड़ा गांव में फिरनी (गांव की परिधि सड़क) निर्माण के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। परियोजना पर कुल 67.36 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
लंबे समय से ग्रामीणों की ओर से की जा रही मांग अब साकार होने जा रही है। अब ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी। गांव दबलैन और देशखेड़ा में फिरनी निर्माण को लेकर ग्रामीण काफी समय से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग करते आ रहे थे। बरसात के दिनों में कच्ची सड़कों के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

कीचड़, गड्ढों और जलभराव की समस्या से न केवल पैदल चलना मुश्किल हो जाता था बल्कि दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती थी। अब पक्की फिरनी बनने से इन समस्याओं से निजात मिलेगी।
पंचायती राज विभाग के अनुसार, गांव देशखेड़ा में फिरनी का निर्माण धर्मवीर के मकान से इंद्र के मकान तक व इंद्र के मकान से राजेंद्र के मकान तक किया जाएगा। यह मार्ग गांव के प्रमुख हिस्सों को जोड़ता है और यहां से रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है।
फिरनी के निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि गांव की साफ-सफाई और सौंदर्य में भी सुधार आएगा। फिरनी बनने से बच्चों के स्कूल जाने, किसानों के खेतों तक पहुंचने और बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में आसानी होगी। इसके साथ ही गांव के चारों ओर पक्की सड़क होने से जल निकासी की व्यवस्था भी बेहतर होगी। इससे बरसात में जलभराव की समस्या कम होगी।
विज्ञापन

वर्जन
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि फिरनी लंबे समय तक टिकाऊ रहे। तकनीकी बिड इसी सप्ताह में खुल जाएगी। इसके बाद काम शुरू करवा दिया जाएगा। -पोषण कन्यान, एक्सईन पंचायती राज विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें