फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हांसी रोड पुल के नीचे पानी भरने से आवागमन बंद, लोग परेशान

विज्ञापन
08जेएनडी15-हांसी रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के सर्विस रोड पर भरे बरसाती पानी से गुजरती महिला। संव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हांसी रोड पर बने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर बारिश के तीन दिन बाद भी बरसाती पानी भरा हुआ है। इसके कारण दी एपेक्स हाई स्कूल, गैस एजेंसी, क्लासिक कंप्यूटर के पास आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। बारिश का पानी खड़ा होने से बदबूदार वातावरण हो गया है।
कॉलोनी के लोगों का कहना था कि सरकार और प्रशासन द्वारा स्वचछता अभियान के बड़े-बड़े दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी बरसात होने के तीन दिन बाद भी सुध लेने नहीं आए हैं। बारिश के कारण यहां पर 10 से 15 दिन तक पानी खड़ा रहता है।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों ने बताया कि हांसी रोड पर पुल के नीचे आने जाने वाली मुख्य सड़क पर पैट्रोल पंप, सैंट विवेकानंद स्कूल, पुलिस चौकी, गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर, पंजाबी धर्मशाला, जाट धर्मशाला एवं 4-5 अन्य संस्थान है।
इसी रास्ते से होकर शहर के सैकड़ों लोगों को प्रतिदिन अपने कार्यो के लिए आवागमन करते हैं। दो-दो निजी स्कूल होने के चलते छोटे-छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो छोटे-छोटे बच्चे एवं अभिभावकों को गिरने से चोट भी लग चुकी है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि पानी भरने से नप कर्मचारी भी कूड़ा लेने नहीं आते। उन्होंने विभाग व नप अधिकारियों से गुहार लगाई है कि उनकी समस्या का समाधान करवाया जाए, ताकि उन्हें नारकीय जीवन से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें