फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 24 लाख से चौराहों पर लगीं ट्रैफिक लाइटें

विज्ञापन
फोटो कैप्शन शहर के खान सर चौक पर नपा द्वारा लगवाई गई रेड लाइट। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगा दी हैं। इस परियोजना पर करीब 24 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। अब शहरवासियों और बाहर से आने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ नगर पालिका के अधिकारी भी यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका ने शहर के विभिन्न व्यस्त मार्गों पर दो से तीन ट्रैफिक लाइटें लगाई हैं। विशेष रूप से पानीपत-असंध रोड और जींद रोड बाईपास पर स्थित खान सर चौक पर रेड लाइट लगाने का कार्य सराहनीय माना जा रहा है।
इस क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक रहने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती थीं। चौराहे पर ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। रेड लाइट लगने से यातायात संचालन सुगम होने के साथ दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार, शहर में 15 ब्लिंकर प्वाइंट भी चिन्हित किए गए हैं, जहां जल्द ही ब्लिंकर लाइटें लगाई जाएंगी। फिलहाल स्थापित ट्रैफिक लाइटों में टाइमर सेट नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही टाइमर की व्यवस्था पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद किसी वरिष्ठ अधिकारी के हाथों ट्रैफिक लाइटों का औपचारिक उद्घाटन कराया जाएगा।
वर्जन....
ट्रैफिक लाइटों को अभी शुरू नहीं किया गया है। टाइमर सेट करने के इनका उद्घाटन करवाया जाएगा। लाइटों के लिए बिजली कनेक्शन भी अप्लाई कर दिया गया है। बिजली विभाग से कनेक्शन जारी होने के बाद इन लाइटों को जनता को सुपुर्द कर दिया जाएगा।-सुरेश लोहान, एमई नगरपालिक सफीदों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें