फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ ढोल बजाकर किया प्रदर्शन

Fri, 05 Jan 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी14-बंद रेलवे फाटक पर छोटा अंडरपास बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ ढोल बजाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने देवीलाल चौक के पास बंद रेलवे फाटक पर छोटा अंडरपास बनाने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने ढोल बजाकर जनता बाजार, इंदिरा बाजार, पालिका बाजार में प्रदर्शन कर दुकानदारों को पांच जनवरी के धरने में पहुंचने का निमंत्रण दिया। इसके बाद चैंबर वाली धर्मशाला में बैठक की गई। बैठक का आयोजन पवन कुमार, अंजू और राजेंद्र ने किया। इस दौरान महावीर कंप्यूटर ने कहा कि रेलवे फाटक बंद करके 120 साल पुराना रास्ता जो कि जींद राजा के समय का बना हुआ था, जिस पर शहर के मुख्य बाजार लगते हैं। जींद प्रशासन और रेलवे अधिकारियों की नाकामी से लोग पैदल जाने के लिए तरस रहे हैं। इसके विरोध में शुक्रवार को सिटी रेलवे स्टेशन पर धरना दिया जाएगा। धरने देकर सरकार और प्रशासन से सिटी रेलवे पर छोटा अंडरपास का निर्माण व टूटी हुई सड़क का भी जल्द निर्माण की मांग की जाएगी। धरने में व्यापारी संगठन, किसान संगठन और कई धार्मिक संस्थाएं पहुंचेगी।
उन्होंने कहा कि कई बार इस अंडरपास को बनाने के लिए सांसद और विधायक घोषणा कर चुके हैं लेकिन इसका निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। इस अवसर पर पवन कुमार, हन्नी बंसल, रमेश सिंगला, सफीदों रोड फर्नीचर एसोसिएशन के प्रधान सौरभ बंसल, इलेक्टॉनिक एसोसिएशन के प्रधान आनंद जैन, बर्तन एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र जैन, रामफल फौजी, लाजपत, रोहतक रोड फर्नीचर एसोसिएशन के प्रधान संजय गर्ग, साड़ी एसोसिएशन के प्रधान सावर गर्ग, कपड़ा एसोसिएशन के प्रधान राकेश काजी, पालिका बाजार एसोसिएशन के प्रधान जयकुवार गोयल, सचिव सतीश जिंदल, देवीलाल चैक मार्किट से विनोद दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें