फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी रजिस्ट्रेशन देरी से जारी करने पर व्यापारियो में आक्रोश : जागलान

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्थानीय आयकर एवं जीएसटी सलाहकार जिले सिंह जागलान ने मुख्यमंत्री नायब सैनी व राज्य बिक्री कर आयुक्त को पत्र लिखकर अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि जो व्यापारी जीएसटी अधिनियम 2017 के तहत अपना व्यापार बढ़ाने के लिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिए विभाग में आवेदन करते हैं। उनका रजिस्ट्रेशन विभाग की ओर से बेतुके एतराज लगाकर कई महीनों बाद जारी किया जाता है।
विज्ञापन

इसके कारण व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उनको अपना व्यापार करने में भारी दिक्कत आ रही हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने के बाद जब तक व्यापारी को जीएसटी रजिस्ट्रेशन नहीं मिल जाता, तब तक वह माल की खरीद नहीं कर सकता। अगर मजबूरी में वह बगैर रजिस्ट्रेशन नंबर के माल खरीदता है तो खरीद पर दिए हुए जीएसटी का कोई इनपुट का लाभ नहीं मिल सकता। इस कारण खरीदे हुए माल पर दिए हुए जीएसटी का व्यापारी को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें