जींद। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने नरवाना के व्यापारी नरेश जैन की दुकान पर अपराधियों द्वारा फायरिंग करके 50 लाख रुपये की फिरौती मानने पर गहरी चिंता प्रकट की है।
गर्ग ने व्यापारी नरेश जैन से टेलीफोन पर बात करके हर प्रकार की मदद करने की लिए कहा है। गर्ग ने कहा कि पुलिस प्रशासन को नरेश जैन से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। आज हरियाणा में अपराधी खुलेआम फायरिंग करके फिरौती व मंथली मांग रहे है। हरियाणा में व्यापारी व उद्योगपति पूरी तरह भय के साये में जी रहे है। अपराधी खुलेआम हरियाणा में लूटपाट, फिरौती, हत्याओं की वारदात कर रहे हैं। अपराधियों को पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं रहा है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को व्यापारी व आम जनता की जान माल की सुरक्षा का पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करें और अपराधियों को पकड़ कर जेलों में डाला जाए और फिरौती के लिए फायरिंग करने वाले अपराधियों का पक्का से पक्का इलाज करें।