फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से आठ लाख और स्कूटी लूटे

Wed, 23 Jul 2014 12:37 AM IST
जींद, अमर उजाला ब्यरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के मेन बाजार से सोमवार देर रात दुकान बंद कर घर लौट रहे एक व्यापारी से कार सवार बदमाशों ने आठ लाख रुपये और स्कूटी लूट ली। लूट की इस घटना को बदमाशों ने विद्यापीठ मार्ग पर अंजाम दिया।
व्यापारी ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दी, लेकिन लगभग एक घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। लूट की सूचना पर व्यापारी मौके पर एकजुट हो थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


 वहां व्यापारियों ने पुलिस के न पहुंचने पर रोष जताया। बाद में डीएसपी धर्मबीर पूनिया मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत करके उन्हें शांत किया। पुलिस की कार्यशैली के विरोध में मंगलवार को शहर के व्यापारियों ने लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और आरोपी युवकों को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार दस बजे तक का अल्टीमेटम दिया है।
विद्यापीठ मार्ग निवासी मनोज कुमार की दुकान मेन बाजार में है। सोमवार रात दुकान बंद कर वापस घर की तरफ आ रहा था। जब वह अपने मकान के पास पहुंचा तो कार सवार चार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान कार सवार एक युवक उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गया, जबकि तीन युवक गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। व्यापारी ने स्कूटी की डिग्गी में आठ लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी।

व्यापारी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देखकर कार सवार युवक पिस्तौल लहराते हुए वहां से फरार हो गए। व्यापारी मनोज ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया। लूटपाट की वारदात की सूचना पाकर बाजार के अन्य व्यापारी मौके पर पहुंच गए और लगभग एक घंटा के बाद भी पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने पर रोष जताया। बाद में मनोज अपने परिवार के सदस्यों के साथ शहर थाना में पहुंचा। जिसकी सूचना पाकर डीएसपी धर्मबीर पूनिया मौके पर पहुंच गए और व्यापारियों से बातचीत की और व्यापारियों को शांत किया। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
व्यापारियों ने दिया अल्टीमेटम
व्यापारी से लूटपाट की वारदात के विरोध में मंगलवार सुबह शहर के व्यापारियों की बैठक अन्नक्षेत्र धर्मशाला में हुई। जहां पर व्यापारी से लूटपाट की वारदात और सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस नहीं पहुंचने पर रोष जताया। व्यापारी की बैठक की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी धर्मबीर पूनिया के सामने व्यापारियों ने कंट्रोल रूम में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और लुटेरे युवकों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

व्यापार मंडल के प्रधान ताराचंद जिंदल ने कहा कि व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को बुधवार दस बजे तक का समय दिया है। इस समयावधि के दौरान पुलिस ने अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
अल्टीमेटम के बाद पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
शहर के व्यापारियों द्वारा बुधवार दस बजे तक का अल्टीमेटम देने पर पुलिस प्रशासन सकते में आ गया। अल्टीमेटम के बाद मंगलवार दोपहर को पुलिस ने शहर में सर्च अभियान चलाया। पुलिस को आशंका है कि लुटेरे युवक लूटी गई स्कूटी से पैसे निकालकर आसपास के क्षेत्र में ही डालकर गए होंगे। जिसके चलते पुलिस ने शहर के नए बन रहे सेक्टर छह, सात व आठ के अलावा बाहरी क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन

डीएसपी धर्मबीर पूनिया ने कहा कि घटना की लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले युवकों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। व्यापारियों द्वारा कंट्रोल रूम के कार्यरत कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरतने का जो आरोप लगाया है उसकी जांच की जाएगी। जहां पर भी कमी मिलेगी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें