फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर एजेंसी संचालक ने छीना ट्रैक्टर और कृषि यंत्र

Tue, 02 Jun 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 गांव रामनगर निवासी एक किसान ने सीएम विंडो में शिकायत देकर एक ट्रैक्टर एजेंसी संचालक पर ट्रैक्टर व कृषि यंत्र छीनने और बैंक से लोन रद्द कराने का आरोप लगाया है।
सीएम विंडो में दी शिकायत किसान ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर एजेंसी संचालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग करते हुए ट्रैक्टर व कृषि यंत्र वापस दिलाने की मांग की है।  
विज्ञापन


गांव रामनगर निवासी पालाराम ने सीएम विंडो में दी शिकायत में बताया कि वह एक साधारण किसान है और खेतीबाड़ी का कार्य कर परिवार का पालन-पोषण करता है। पालाराम ने बताया कि खेतीबाड़ी के लिए उसने अगस्त 2014 में सफीदों से एक ट्रैक्टर एजेंसी से फाइनेंस पर ट्रैक्टर खरीदा था।

इसी के साथ उसने फाइनेंस की राशि भरने के लिए बैंक से लोन के लिए भी आवेदन किया था। ट्रैक्टर खरीदते समय उसने एजेंसी की सभी शर्तों को पूरा किया था। पालाराम ने आरोप लगाया कि एजेंसी संचालक ने उससे उसका ट्रैक्टर व कृषि यंत्र छीन लिया। जबकि वह ट्रैक्टर की किस्त भी नियमित रूप से अदा कर रहा था।
विज्ञापन


पालाराम ने बताया कि ट्रैक्टर की राशि पूरी करने के लिए उसने बैंक से लोन के लिए आवेदन भी किया हुआ था लेकिन एजेंसी संचालक ने ट्रैक्टर व कृषि यंत्र छीनने के बाद बैंक से उसका लोन भी रद्द करा दिया। किसान पाला राम ने बताया कि एजेंसी मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वह प्रशासनिक अधिकारियों के दरवाजे भी खटखटा चुका है लेकिन कहीं पर भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। सीएम विंडो पर दी शिकायत में किसान ने एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उसे अपना ट्रैक्टर व कृषि यंत्र वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें