फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मतदान कराने में टॉप पांच ग्राम पंचायतें होंगी सम्मानित

Sun, 02 Jun 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी09: ज्योति उर्फ जेपी कौशिक। संवाद
विज्ञापन
उचाना। लोकसभा चुनाव में उचाना हलके में मतदान करने के मामले में टॉप-5 स्थान पर रही पंचायतों को उचाना अधिकार मंच सम्मानित करेगा। उचाना अधिकार मंच के अध्यक्ष ज्योति प्रकाश उर्फ जेपी कौशिक ने बताया कि उचाना हलके में मतदान के मामले में जो पंचायत नंबर वन पर होगी उसे 21 हजार रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दूसरे नंबर पर रहने वाली ग्राम पंचायत को 11 हजार रुपये, तीसरे स्थान पर रहने वाली को 7100 रुपये, चौथे नंबर पर रहने वाली को 6100 एवं पांचवें स्थान पर रहने वाली ग्राम पंचायत को 5100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वोट हमारा अधिकार है।
चुनाव में कोशिश होनी चाहिए कि शत-प्रतिशत मतदान हो। भविष्य में मतदान को लेकर मतदाता, पंचायतें जागरूक बनें, इसको लेकर इस तरह की शुरुआत की है। जल्द ऐसी पंचायतों को पता करके उनको नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। वोटिंग की गांवों के हिसाब से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

4 जून के बाद हर शनिवार, रविवार को ग्राम पंचायतों को उनके गांव में जाकर सम्मानित किया जाएगा। चुनाव के दौरान लोगों की अधिक से अधिक भागदारी सुनिश्चित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

01जेएनडी09: ज्योति उर्फ जेपी कौशिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें