फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फर्जी कागजातों का सहारा ले बैंक से 11.96 लाख का लिया ऋण

Wed, 26 Jun 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। फर्जी कागजातों का सहारा ले बैंक से 11.96 लाख रुपये लोन लेकर हड़पने पर शहर थाना सफीदों पुलिस ने बाप व बेटा को नामजद कर राजस्व विभाग के कुछ कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक सफीदों के मैनेजर राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डिडवाडा गांव निवासी सेठपाल तथा उसके पिता नौबत सिंह ने जमीन पर 11.6 लाख रुपये का लोन लिया था।
जबकि उसी जमीन पर आरोपियों ने वर्ष 2007 में पहले ही पीएनबी शाखा अंटा से तीन लाख 25 हजार रुपये का लोन लिया हुआ था। इस लोन का भुगतान आरोपियों ने नही किया था। आरोपियों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों तथा कर्मियों के साथ मिलीभगत कर एनओसी ले ली। जबकि आरोपियों की जमीन पीएनबी बैंक के यहां राशि का भुगतान ही नही किया था।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के कर्मियों से मिलीभगत कर दोनों ने सर्व ग्रामीण बैक से 11.6 लाख का लोन ले लिया। फर्जीवाड़े का उस समय पता चला जब आरोपियों द्वारा लोन न भरने पर जमीन को बैंक ने कब्जे में लेने की कोशिश की।
जांच अधिकारी ईएएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि बैंक मैनेजर राजेश की शिकायत पर गांव डिडवाडा निवासी सेठपाल उसके पिता नौबत सिंह को नामजद कर राजस्व विभाग के कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़े का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें