जींद। कोर्ट चौक के नजदीक कार में युवकों के साथ सवार युवती के परिजनों ने युवकों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के दौरान काफी लोग जुट गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने पर हमलावरों समेत दूसरे पक्ष के युवक भी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया और युवती को अपने साथ थाने ले गई।
कोर्ट चौक के सामने एक निजी अस्पताल के नजदीक काले रंग की गाड़ी में सवार होकर एक युवती के साथ कुछ युवक आए थे। इस दौरान वहां पर युवती के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने गाड़ी में युवती के साथ सवार युवकों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे उनको काफी चोट आई।
पुलिस के आने पर युवक फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें भी तेजधार हथियार मिले। बाद में पुलिस ने जांच कर लड़की को मौके पर बुलाया और उसको अपने साथ थाने ले गई।सिविल लाइन थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर गाड़ी सवार युवकों की तलाश की जा रही है।