फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कल डीसी कार्यालय पर हक के लिए हुंकार भरेंगे कर्मचारी

Thu, 11 Jul 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी02: बैठक कर रोष जताते हुए नगर परिषद कर्मी। संवाद
विज्ञापन
जींद। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने लंबित मांगो को लेकर बुधवार को जिला प्रधान जगदीश कुमार की अध्यक्षता में नेहरू पार्क में बैठक की। बैठक का संचालन ईकाई सचिव राजबीर ने किया। जबकि बैठक में राज्य के मुख्य संगठनकर्ता शिवचरण, केंद्रीय कमेटी सदस्य जयप्रकाश, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजीव ढांडा, ब्लॉक प्रधान बिजिंदर कांगड़ा ने शिरकत की।
विज्ञापन

जगदीश कुमार ने कहा कि संगठन की ओर से 19 से 29 अक्टूबर 2022 में 11 दिनों तक की गई हड़ताल के दवाब में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से पत्र जारी किए थे। मंत्री के आश्वासन के बावजूद उनकी मांगों को आजतक पूरा नहीं किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में रोष है। 12 जुलाई को डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। 13 से 20 जुलाई तक राज्यस्तरीय पर छह जत्थे सभी 93 ब्लॉकों में बैठक करके 21 जुलाई को राज्यस्तरीय सम्मेलन बुलाकर आंदोलन की घोषणा करेंगे।
उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांग आठ फरवरी के शहरी स्थानीय निकाय विभाग के पत्र के अनुसार सभी पे रोल के कर्मियों को पक्का किया जाए। डोर टू डोर कचरा उठाने वाले कर्मचारियों को 14500 रुपये मासिक वेतन और ईपीएफ दिया जाए। ईएसआई जमा करवाने, गुरुग्राम, कैथल व अन्य पालिका, परिषदों, निगमों से हटाए गए कर्मियों को दोबारा से ड्यूटी पर लिया जाए। फायर के 1366 अनियमित कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा देने आदि शामिल हैं। इस अवसर पर सोहन लाल, राजबीर, अजय कुमार, हरबंस लाल, सूरजमल, जितेंद्र कुमार, सुमित कुमार, गौरव, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें