फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टोल कर्मियों पर किया हमला, ऑफिस में तोड़फोड़ भी की

Mon, 01 Jan 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेनडी 46 : बद्दोवाल टोल प्लाजा पर आरोपियों द्वारा की गई तोड़फोड़ से टूटे शीशे। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। बद्दोवाल टोल प्लाजा के ऑफिस के गंडासी व लाठियां के साथ तोड़फोड़ करने व लूटपाट करने के के आरोप में पुलिस ने अज्ञात 5-6 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में टोल प्लाजा के इंचार्ज गौतम ने बताया कि दोपहर बाद एक गाड़ी टोल की लाइन नंबर पांच में पहुंची। इसके अंदर बैठे एक व्यक्ति ने अपने आपको यहां का लोकल व्यक्ति बताते हुए टोल फ्री करवाने की बात कही। टोल कर्मियों ने उसका आईडी कार्ड मांगा। वह कभी अपने आपको आर्मी का जवान तो कभी पुलिस कर्मी बताने लगा। इसके बाद टोल कर्मचारियों को उसपर संदेह हुआ। इसके बाद टोल कर्मचारियों ने उसे जाने दिया। जाते समय व्यक्ति ने धमकी दी। शाम को लगभग चार बजे 5-6 अज्ञात युवक गंड़ासे व लाठियां लेकर टोल ऑफिस के अंदर लूटपाट और कर्मचारियों को जान से मारने की नीयत से अंदर घुस गए। जिनको देखकर टोल कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए अपने आप को कमरे के अंदर बंद कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने टोल पर जमकर तोड़फोड़ की और फरार हो गए। पुलिस ने गौतम की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें