फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: पक्षी विहार संरक्षण केंद्र में आठ प्रवासी पक्षियों की मौत

Mon, 01 Jan 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
31जेएनडी42 : कालवन गांव के पक्षी विहार केंद्र में मरे पड़े दो पक्षी। सोशल मीडिया
विज्ञापन

जींद के नरवाना के कालवन गांव में स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती प्रवासी पक्षी संरक्षण स्थल पर रविवार को दो अलग-अलग प्रजातियों के आठ पक्षियों की संदिग्ध मौत हो गई। पक्षियों की मौत को बर्ड फ्लू या फिर किसी व्यक्ति द्वारा शिकार के उद्देश्य से पक्षियों की हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल वन्य पक्षी सरंक्षण विभाग ने पक्षियों के शवों को हिसार की लैब में जांच के लिए भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि पक्षियों की मौत के पीछे कारण क्या रहे।

विज्ञापन

आर्य समाज कालवन और जैव विविधता समिति के चेयरमैन भर्थराज ने बताया कि उनके संज्ञान में आया कि कालवन गांव में आठ पक्षियों की मौत हो गई। उन्होंने मौके पर जाकर जायजा लिया और हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड जींद के समन्वयक विष्णु कुमार व वन्य जीव विभाग निरीक्षक मनबीर खटकड़ से बात की।

 

उन्होंने पक्षियों की मौत के कारणों की जांच की मांग की। वन्य जीव विभाग ने पक्षियों के शवों को हिसार की लैब में जांच के लिए भेज गया है। यहां उनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर उनकी मौत के कारणों का पता चला पाएगा।
 

भर्थराज ने कहा कि गांव के लोग पक्षियों की देखभाल करते हैं। पहली बार पक्षियों की इस प्रकार मौत हो जाने से हर कोई परेशान है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं शिकार के उद्देश्य से इन पक्षियों को न मारा गया हो। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो पता चलने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें