अलेवा। नगूरां गांव के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को एनएसएस शिविर के तीसरे दिन की अध्यक्षता एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रमेश लोहान ने। मुख्यातिथि प्राध्यापक पवन कुमार ने शिरकत की। पवन कुमार ने बच्चों को एचआइवी एड्स के बारे में विस्तार से बताया कि किस प्रकार सावधानी रखने से हम अपने जीवन को इस घातक बीमारी से बचा सकते हैं। रमेश लोहान ने बताया कि यह बीमारी संक्रमित इंजेक्शन की सुई, संक्रमित रक्त चढाने, असुरिक्षत यौन संबंध से तथा एक ही ब्लेड के बार-बार कई व्यक्तियों पर प्रयोग करने से होती है। संवाद